बुधवार, 24 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

CM योगी बोले - संत रविदास ने दी सामाजिक चेतना, भाजपा शासन में बाबा साहब को मिला सम्मान

None 2025-06-12 09:32:39
CM योगी बोले - संत रविदास ने दी सामाजिक चेतना, भाजपा शासन में बाबा साहब को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में संत समागम को संबोधित करते हुए संत रविदास की सामाजिक चेतना और बाबा साहब को भाजपा शासन में मिले सम्मान का उल्लेख किया। उन्होंने घाट निर्माण, सत्संग भवन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की भी घोषणा की।


मुजफ्फरनगर (शाह टाइम्स)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ स्थित सतगुरु समनदास आश्रम में आयोजित संत समागम कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समाज सुधारक संत रविदास के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भाजपा शासन में दिए जा रहे सम्मान को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “संत रविदास ने उस दौर में सामाजिक आडंबरों और कुरीतियों पर गहरा प्रहार किया, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे विचारों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना जगाई। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संत रविदास और बाबा साहब के विचारों पर चलते हुए “सभी वर्गों को बिना भेदभाव अन्न और सम्मान दे रही है।” सीएम योगी ने यह भी कहा कि कोरोना काल के बाद केंद्र सरकार ने 21 करोड़ लोगों को अन्न उपलब्ध कराया।

बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान की बात करते हुए उन्होंने कहा कि “अब तक की सरकारों ने बाबा साहब को वह स्थान नहीं दिया जो मिलना चाहिए था, लेकिन मोदी सरकार ने पंच तीर्थ का निर्माण कराकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त की है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कैराना और कांधला जैसे इलाकों से पलायन की खबरें नहीं आतीं। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन का वातावरण है, जो जनता के समर्थन और आशीर्वाद से संभव हो सका है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने शुकतीर्थ को “भागवत भूमि” करार देते हुए कहा कि यह क्षेत्र 5000 वर्षों की सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि संत समनदास महाराज, स्वामी ज्ञान भिक्षुक महाराज और अन्य पूज्य संतों के नाम पर घाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, आश्रम के मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण के साथ सत्संग भवन और पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा।

इससे पहले सीएम योगी ने संत समनदास महाराज की प्रतिमा और समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया।


#CMYogi #SantRavidas #MuzaffarnagarNews #Shukteerth #SantSamagam #BabaSahebAmbedkar #YogiAdityanathSpeech #UPNews #IndianPolitics #ShahTimes
#मुख्यमंत्रीयोगी #संतरविदास #मुजफ्फरनगर #शुकतीर्थ #बाबासाहब #संतसमागम #उत्तरप्रदेशसमाचार #योगीभाषण #शाहटाइम्स

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर