मंगलवार, 06 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement
None

बाजार में आ रहे रंग बिरंगी तरबूज, लेकिन ज़रा संभलकर

None • 2023-05-17 22:19:01
बाजार में आ रहे रंग बिरंगी तरबूज, लेकिन ज़रा संभलकर

सेहत के लिए कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है तरबूज़

मानसिक तनाव कम और यौन शक्ति बढ़ाता है तरबूज़

देहरादून ( मौ. फहीम 'तन्हा' ) । गर्मियों के दिन हैं और इन दिनों देहरादून के बाजार में रंग बिरंगे और तरह-तरह के तरबूज (Colorful watermelons) की बहार है। गर्मियों के सीजन में आने वाले फलों में सबसे ज्यादा तरबूज (watermelon)हर जगह दिखाई दे रहा है। तरबूज विभिन्न किस्मों और विभिन्न रंगों में बाजार में दिखाई दे रहे हैं, जो बस देखते ही खाने का मन कर जाता है। कोई तरबूज बाहर से हरा है और अंदर से लाल है, कोई तरबूज बाहर से पीला है और अंदर से लाल है, कोई तरबूज बाहर से हल्का हरा या धारीदार है और अंदर से पीला है। जाहिर है कि ऐसे रंग बिरंगे तरबूज बाजार में देखकर हर किसी का मन खाने को ललचाता है। तरबूज एक ऐसा गुणकारी फल है जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। लेकिन अगर तरबूज खाने को आपका मन भी ललचाता है तो रोज खाईये लेकिन जरा संभलकर तरबूज खाईएगा। क्योंकि तरबूज सेहत बनाने की जगह कभी-कभी सेहत को बिगाड़ भी देता है।

https://shahtimesnews.com/dainik-shah-times-e-paper-18-may-23/

कई राज्यों से आ रहा तरबूज़

प्रतिदिन करीब 700 से 800 कुंतल तरबूज देहरादून की मंडी में पहुंच रहा है। इसमें उत्तराखंड के यूपी से लगे थोड़ा सा मैदानी इलाकों में पैदा होने वाला तरबूज तो है ही, साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब का तरबूज काफी मात्रा में आ रहा है। इस समय तरबूज और खरबूजे का सीज़न चल रहा है इसलिए मंडी में भरपूर मिल रहा है।- विजय थपलियाल, सचिव, मंडी समिति देहरादून

स्वास्थ्य के लिए लाभ एवं नुकसान

तरबूज में 90 फीसदी पानी होता है, कैलोरी की मात्रा कम होती है जबकि फाइबर अधिक पाया जाता है , तरबूज में  लाइकोपीन, साइट्रलाइन , पोटेशियम, आयरन और विटामिन-ए, बी,सी होते हैं। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण तरबूज खाना सेहत के नजरिये से फायदेमंद माना जाता है। जिसमें हृदय स्वास्थ्य, पाचन क्रिया ठीक रखना, वजन घटाने, पानी की कमी पूरा करना, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, रक्तचाप नियंत्रण, हीट स्ट्रोक से बचाना, तनाव को कम करना शामिल है। अध्ययनों में पाया गया है कि तरबूज यौन क्षमता को भी बढ़ाता है। निश्चित तौर पर तरबूज एक गुणकारी फल है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ज्यादा तरबूज खाने से पेट खराब होना, अपच-दस्त लगना, उल्टी-मतली आना, घबराहट होना और एलर्जी भी आपको परेशान कर सकती है।- डॉ. संजय गांधी, सीनियर फिजिशियन, सिटी हॉर्ट हॉस्पिटल

Colorfulwatermelons

Watermelon

#nutrientsforhealth

#mentalstress

#sexual शpower
#ShahTimes
#शाहटाइम्स

Colorful watermelons , Watermelon , nutrients for health ,mental stress , sexual power, Shah Times,शाह टाइम्स

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर