सोमवार, 12 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
Advertisement Advertisement
None

त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को मिले बेहतर बिजली : आशीष गोयल

None • 2023-10-27 19:33:22
त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को मिले बेहतर बिजली : आशीष गोयल

मेरठ। डाॅ आशीष कुमार गोयल (IAS) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड की अध्यक्षता में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड , ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में समीक्षा बैठक आहुत हुयी। बैठक में आगामी त्यौहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, राजस्व वसूली में वृद्धि, विद्युत लाईन हानियो को न्यूनतम किये जाने और योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन आदि विषयों पर चर्चा की गयी।

बैठक में चैत्रा वी. (IAS) प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लि0 को बुके देकर स्वागत किया इस अवसर पर एलके0 गुप्ता(वरिष्ठ सलाहाकार), एस के पुरवार निदेशक (कार्मिक एवं प्रबंधन), एन0के0 मिश्रा निदेशक(तकनीकी), संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त), मुख्य अभियन्ता ट्रांसमिशन वेस्ट तथा मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद एवं बुलंदशहर क्षेत्र के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता(वितरण/ट्रांसमिशन) एवं अधिशासी अभियन्ता स्तर तक के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

डाॅ आशीष कुमार गोयल (IAS) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड ने बैठक में कहा कि आगामी त्यौहारों धनतेरस और दीपावली के अवसर पर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा ब्रेकडाउन या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंग की पूर्व में ही व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी पर लगाम लगाने हेतू सकारात्मक प्रयास सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाये एवं उपभोक्ताओं की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाये जायें।

अधिकारियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि लाईनलाॅस हर हाल में कम किये जाने है। उन्होंने कहा राजस्व वसूली में अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को समय से व सही बिल दिया जाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली के खण्डवार मासिक लक्ष्यों एवं लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने एम0ओ0यू0 के सापेक्ष शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 ने बताया कि गत वर्ष के सापेक्ष राजस्व वसूली में वृद्धि दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा राजस्व संग्रह माह अक्टॅूबर 2023 में अब तक रु0 1470.10 करोड़ रहा जबकि माह अक्टूबर 2022 में राजस्व वसूली रु0 1231.51 करोड़ रही थी जो कि गत्वर्ष से 19.37 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में इस वित्तवर्ष में निरन्तर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गयी है।

प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 ने बताया कि विद्युत लाईन हानियां कम करने हेतु चोरी बाहुल्य क्षेत्रों में आकास्मिक रेड का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। एम0आर0आई0 उपभोक्ताओं का विश्लेषण कर, विसंगतियों को दूर करने का कार्य स्टोर रीडिंग पकड़ने तथा असेसमेंट रियलाइजेशन करने का कार्य तथा नियमित विश्लेषण के कारण बिलिंग प्रतिशत में काफी सुधार हो रहा है। उपभोक्ताओं को समय पर व सही बिल मिलने से राजस्व वसूली में वृद्धि सम्भव हुयी है। बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को कोल्हू/केनक्रेशर के शतप्रतिशत कनेक्शन निर्गत करने के निर्देश दिये।

बैठक के अन्त में, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा अधिकारियों का मार्गदर्शन करने पर, प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि राजस्व वसूली में एम0ओ0यू0 के सापेक्ष लक्ष्यों को शतप्रतिशत् हासिल किया जायेगा।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर