शनिवार, 27 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कुछ बीमारियों को दूर करने के लिए काल से कम नहीं है पिस्ता का सेवन करना

None 2026-03-10 21:36:51
कुछ बीमारियों को दूर करने के लिए काल से कम नहीं है पिस्ता का सेवन करना
कुछ बीमारियों को दूर करने के लिए काल से कम नहीं है पिस्ता का सेवन करना   ड्राईफ्रूट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं, यह तो सभी जानते हैं। इनमें पिस्ता भी शामिल है। पिस्ता जहां स्वाद में जबरदस्त होता है। वहीं, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजन घटाने से लेकर पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर हार्ट हेल्थ को भी बेहतर कर सकता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। रोजाना अगर आप 5 से 10 पिस्ता खाएंगे, तो यह आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पिस्ता का सेवन करने से हमारी कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, व्यस्त लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक आम समस्या बन गई है। यह न केवल हार्ट डिजीज, बल्कि स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का भी बड़ा कारण है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए दवाइयों के साथ-साथ संतुलित आहार और सही लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कुछ खास फूड्स नियमित रूप से खाने से ब्लड प्रेशर को नेचुरली कम किया जा सकता है। इनमें से एक है पिस्ता, जिसे हृदय विशेषज्ञ भी दिल और धमनियों के लिए फायदेमंद मानते हैं। कैसे फायदेमंद होता है पिस्ता का सेवन करना। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना पिस्ता में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं। चेहरे पर झुर्रियां न होना पिस्ता खाने से आपके चेहरे पर समय से पहले नजर आने वाली झुर्रियों का असर कम होता है। यह आपकी स्किन में कसाव बनाए रखती हैं। इससे डैमेज स्किन सेल्स की मरम्मत में भी मदद मिलती है। पाचन के लिए बेहतर होना पिस्ता में प्रीबायोटिक फाइबर होता है, जो लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास में सहायता कर सकता है। इस तरह आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। इम्युनिटी मजबूत बनाने में सहायक पिस्ता खाने से इम्युनिटी मजबूत रहती है। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर को कई बीमारियों से बचाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। वेट कंट्रोल करने में मददगार पिस्ता खाने से वेट भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल, पिस्ता खाने से वेट नहीं बढ़ता क्योंकि इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती और हम ओवरईटिंग से बच जाते हैं। खाने का सही तरीका क्या है पिस्ता हेल्दी है, लेकिन कैलोरी भी देता है। रोजाना लगभग 30 ग्राम यानी 1 मुट्ठी बिना नमक वाला पिस्ता खाएं। शाम के नाश्ते में पिस्ता को अकेले खाएं या फिर इसे ड्राई फ्रूट्स और बीजों के साथ मिक्स कर ट्रेल मिक्स बनाएं। यह जंक फूड का बढ़िया विकल्प है। इसके अलावा कटे हुए पिस्ता को सलाद, ओट्स, स्मूदी या दही में डालकर खा सकते हैं। इससे स्वाद के साथ पोषण भी मिलेगा।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर