गुरुवार, 25 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव कुत्तों को खिलाया

None 2023-06-08 21:15:16
लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव कुत्तों को खिलाया

झगड़ा हुआ तो 24 साल छोटी महिला को मारा,बॉडी के टुकड़े कुकर में उबाले

मुंबई, (शाह टाइम्स)। मुंबई में श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए। पुलिस को शक है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया।

आरोपी का नाम मनोज साने (Manoj Sane ) है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी।

तीन से चार दिन पहले की गई महिला की हत्या
मुंबई पुलिस के DCP जंयत बजबाले ने बताया- हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने महिला के शव के टुकड़ों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम अब शरीर के अंगों की जांच करेगी और पुलिस को बताएगी कि शरीर के कौन से अंग गायब हैं।​​​​​​​

पुलिस ने बताया- हत्या से पहले मनोज-सरस्वती में झगड़ा हुआ*

DCP जयंत बजबाले ने बताया कि मनोज और सरस्वती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनोज ने महिला की हत्या कर उसके शरीर को कटर से काट दिया। वहां पहुंचकर हमें समझ आया कि यह मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है।
सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया।
आरोपी मनोज साने को पुलिस ने मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के पहुंचने के बाद बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा नष्ट कर दिया था। पुलिस को सिर्फ महिला के पैर के टुकड़े मिले। -
महिला के बचे हुए बॉडी पार्ट्स को पुलिस एम्बुलेंस में रखकर ले गई। -
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सोसाइटी के लोग घरों से निकलकर बाहर आए।
DCP जयंत बजबाले ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है।

पिछले हफ्ते भायंदर बीच पर मिली थी सिर कटी लाश

पिछले हफ्ते 2 जून को मुंबई के भायंदर बीच पर एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश एक सूटकेस में रखी हुई थी। पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। ये लाश बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली अंजलि सिंह की थी।अंजलि पिछले 2 साल से मुंबई में रह रही थी।

पुलिस ने हत्या के आरोप में अंजलि के पति मिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिंटू ने लड़ाई के दौरान अंजलि का सिर दीवार में दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Live-in partner killed, body fed to dogs

Breaking, Crime, Shraddha Walkar murder case Mumbai, Mira Road ,Manoj Sane, Saraswati Vaidya ,

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर