
Former Governor Aziz Qureshi Shah Times
नई दिल्ली,(Shah Times) । पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के सीनियर लीडर अज़ीज़ कुरैशी का इंतेकाल हो गया है. उन्होंने आखिरी सांस 83 साल की उम्र में ली है. अज़ीज़ कुरैशी उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड और मिज़ोरम के राज्यपाल रह चुके हैं. उनकी मौत से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के सीनियर लीडर अज़ीज़ कुरैशी की मौत की जानकारी मिलती है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने उनके परिवार से भी मुलाकात की है. खबरों के मुताबिक वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उनकी अचानक हालत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के सीनियर लीडर अज़ीज़ कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में हुआ था. वह उत्तराखंड, मिजोरम और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं. 2015 में वह मिजोरम के 15वें राज्यपाल रहे. 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे और 2014 में उन्होंने उत्तर प्रदेश का राज्यपाल निुयक्त किया गया था।
पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के सीनियर लीडर अज़ीज़ कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने एमपी उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. 1973 में वह एमपी के कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं और 1984 मध्य प्रदेश के सतना निर्वाचन क्षेत्र से वह लोकसभा चुनाव जीते थे।




