शनिवार, 04 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जजों की भाषा में लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्य दिखने चाहिएं :शाहनवाज़ आलम

None 2024-03-11 11:44:00
जजों की भाषा में लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्य दिखने चाहिएं :शाहनवाज़ आलम

बरेली के सेशन जज रवि दिवाकर के फैसले की भाषा लोकतंत्र विरोध, सुप्रीम कोर्ट करे कार्यवाई

अगर जज खुलेआम मुख्यमन्त्री का गुणगान करेंगे तो न्यायपालिका पर भरोसा खत्म हो जाएगा

स्पीक अप # 136 में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ,( Shah Times) । जजों की भाषा में लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्य दिखने चाहिएं। अगर कोई जज राजशाही और सामंती दौर की भाषा और मुहावरे इस्तेमाल करता है तो उसे न्यायपालिका में काम करने के लिए मानसिक तौर पर अयोग्य माना जाना चाहिए। बरेली के सेशन जज रवि कुमार दिवाकर के अपने हाल के विवादित फैसले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुणगान करना उन्हें पद से हटाए जाने का का उपयुक्त आधार है।

ये बातें अल्पस्यंखक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 136 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि बरेली हिंसा पर सुनवाई करते हुए बरेली जिला जज रवि कुमार दिवाकर का यह कहना कि योगी आदित्यनाथ प्लेटो के दार्शनिक राजा के सिद्धांत को पूरा करते हैं न सिर्फ़ आपत्तिजनक है बल्कि उनके सरकार के पक्ष में झुकाव को दिखाता है। ऐसे में उनमे सरकार के खिलाफ़ किसी भी मुकदमें में उनसे निष्पक्ष फैसला सुना पाने की संभावना नहीं बचती है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को स्वतः उनके फैसले की आपत्तिजनक भाषा को संज्ञान में लेकर उनके खिलाफ़ कार्यवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर अपने पूर्व के फैसले पर टिप्पणी की है उससे उनका वह निर्णय भी संदेह के दायरे में आ जाता है। अगर जज खुलेआम मुख्यमन्त्री या प्रधानमन्त्री का गुणगान करेंगे तो न्यायपालिका की विश्वस्नियता ही खत्म हो जाएगी। न्यायपालिका की निष्पक्ष छवि को बचाए रखने के लिए भी रवि कुमार दिवाकर जी के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाई ज़रूरी है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर