सोमवार, 29 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मियों में बिल्कुल ना करें यह कुछ गलतियां, नहीं तो हो सकते हैं बीमार?

None 2025-05-10 15:29:14
गर्मियों में बिल्कुल ना करें यह कुछ गलतियां, नहीं तो हो सकते हैं बीमार?
गर्मियों में बिल्कुल ना करें यह कुछ गलतियां, नहीं तो हो सकते हैं बीमार? जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है उसी के साथ-साथ बीमारी आनी भी शुरू हो जाती है। दरअसल गर्मी में बीमारियां ज्यादा होती है। जिसके चलते गर्मी में हमें अपने आप को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। दरअसल गर्मियों के मौसम में पानी की कमी, उल्टी,दस्त और ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए तो चलिए जानते हैं।आखिर हमें गर्मियों में क्या नहीं करना चाहिए जिससे हम बीमारियों से बचे रहें। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो गर्मी में उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर इनसे बचा जाए, तो गर्मियों में भी शरीर को फिट और एनर्जेटिक रखा जा सकता है। अक्सर गर्मी के मौसम में हम कुछ गलतियां करते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में बेहतर स्वास्थ्य के लिए किन-किन गलतियों से बचना जरूरी है। गर्मियों के दिनों में इन गलतियों को करने से बचें। पर्याप्त मात्रा मेंपानी न पीना गर्मी में शरीर ज्यादा पसीना छोड़ता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। कई लोग गर्मियों में पानी कम पीते हैं, जिससे सिरदर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा ठंडे ड्रिंक्स और बर्फ का सेवन करना गर्मी में लोग ठंडे पेय और बर्फ वाले ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने लगते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा ठंडी चीजें पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती हैं और गले की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसके बजाय गुनगुना पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसलिए गर्मियों के मौसम में ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने का सेवन करना गर्मी में शरीर को हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन चाहिए, लेकिन कुछ लोग तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं। इससे एसिडिटी, अपच और पेट की अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। गर्मियों में हेल्दी और फाइबर से भरपूर डाइट लेनी चाहिए, जिसमें सब्जियां, फल और दही शामिल हों। सही कपड़ों का चयन न करना गर्मियों में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना जरूरी है। कई लोग सिंथेटिक या बहुत टाइट कपड़े पहनते हैं, जिससे शरीर में पसीना ज्यादा आता है और त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। सूती और हल्के रंगों के कपड़े पहनने से गर्मी से राहत मिलती है। कड़ी धूप और दोपहर में घ कर से बाहर निकलना गर्मी के मौसम में दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान धूप सबसे तेज होती है। सीधी धूप से हीट स्ट्रोक, सिरदर्द और त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर जाएं, सनस्क्रीन लगाएं और पानी साथ रखें। ध्यान रखने योग्य बातें गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए सही आदतों को अपनाना जरूरी है। अगर इन गलतियों से बच जाए, तो गर्मियों में भी शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक रखा जा सकता है। रेगुलर पानी पिएं, हल्का और हेल्दी खाना खाएं और सही कपड़ों का चुनाव करें ताकि गर्मी के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर