
Hapur
मोहम्मद हाशिम
हापुड़ (Shah Times): क्रीड़ा भारती और (Hapur) भारत विकास परिषद माधव के सहयोग से आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, स्वर्ग आश्रम रोड पर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर और बाल संस्कार शिविर का उद्घाटन किया गया।
शिविर का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, मेरठ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व मातृशक्ति प्रमुख डॉ. शशि शर्मा, जिला संरक्षक बृजेश गर्ग, ज़िलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, और जिला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग ने किया। नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक रोहताश सिंह और गीतिका सिंह के साथ-साथ शूटिंग प्रशिक्षक अंकुश चौधरी ने बालिकाओं को जूडो कराटे, दंड (लाठी) चलाना, और शूटिंग का अभ्यास कराया।
शिविर के पहले दिन 190 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला महिला मंत्री सुनीता स्वामी ने आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लड़कियों को आपातकालीन स्थितियों में खुद का बचाव करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लड़कियों में असामाजिक तत्वों से खुद की रक्षा करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करना है।
सेल्फ डिफेंस संयोजिका नीलम गुप्ता ने जानकारी दी कि आत्मरक्षा शिविर और बाल संस्कार शिविर रोजाना शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, गुंजन गर्ग, निशांत अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, परवीन कुमार, महेंद्र कुमार, अनिल स्वामी, सुभाष चंद सैनी, मयंक, तरंग बजरंग, सरदार अनोखा खैरा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।