औलाद न होने पर पति बना हैवान पत्नी को मारी गोली हालत गंभीर

कोतवाल सौरभ सिंह ने बताया कि राशिद ने अपनी पत्नी को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस संबंध में अभी पुलिस को तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

~डॉ राशिद अली खान

बदायूं,(Shah Times)। सहसवान बदायूं कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरा में राशिद पुत्र कल्लन खां ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी सबीना (35) को गोली मार कर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि राशिद की शादी सबीना से करीब पांच साल पहले हुई थी। सबीना के बच्चे ना होने के कारण राशिद ने पांच माह पहले दूसरी शादी कर ली। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। शनिवार सुबह करीब सात बजे हुए विवाद के बाद राशिद ने सबीना के दो गोली मार दी। एक गोली पेट में लगी और दूसरी गोली सर में लगी है।

घायल सबीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपित राशिद नाजायज असलाह समेत फरार हो गया। कोतवाल सौरभ सिंह ने बताया कि राशिद ने अपनी पत्नी को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस संबंध में अभी पुलिस को तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बता दें कि घायल का मायका  सहसवान  में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here