रविवार, 28 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सबकी ख्वाहिश है राहुल-प्रियंका अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़े

None 2024-04-09 16:32:00
सबकी ख्वाहिश है राहुल-प्रियंका अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़े

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अमेठी में अपनी एक उपलब्धि बता नहीं पा रही हैं। सिर्फ बड़बोलेपन और अमर्यादित टिप्पणी से सुर्खियों में रह सकती हैं

देवरिया,(Shah Times )। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और इंडिया एलायंस से देवरिया लोकसभा से उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को कहा कि सबकी ख्वाहिश है कि कांग्रेस के राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा अमेठी और रायबरेली से इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़े।

अखिलेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों से कहा कि अमेठी हो या रायबरेली, दोनों ही लोकसभा क्षेत्र नेहरू परिवार का क्षेत्र है। अमेठी, रायबरेली के साथ-साथ प्रदेश की जनता और कांग्रेस की इच्छा है कि राहुल और प्रियंका गाँधी बाड्रा अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़े।

उन्होंने कहा कि लड़ना और लड़ाना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कमेटी का काम है। यह प्रियंका और राहुल गाँधी पर निर्भर है कि वे वहाँ से लड़ना चाहते हैं,कि नहीं, लेकिन सबकी इच्छा है कि वे लोग वहाँ से चुनाव लड़े।

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अमेठी में अपनी एक उपलब्धि बता नहीं पा रही हैं। सिर्फ बड़बोलेपन और अमर्यादित टिप्पणी से सुर्खियों में रह सकती हैं। अमेठी का जो गौरव था तथा राहुल और सोनिया गाँधी के समय जो वहाँ विकास होता था। उसको आगे बढ़ाने एक रत्ती भी कार्य स्मृति ईरानी ने नहीं किया है। वहाँ के लोग दुखी हैं। अमेठी में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। वहाँ न तो कोई बड़ी फैक्ट्रियां आई न कोई ढंग का स्टेशन है। न कोई नया कारोबार वहाँ आया। इस बड़बोलेपन का वहाँ की जनता जवाब देगी।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर