शुक्रवार, 31 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Father's day special:कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत,और कौन थी सोनोरा

None 2023-06-18 09:53:52
Father's day special:कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत,और कौन थी सोनोरा


Written by Nasir Rana

Happy Fathers Day 18 june हर साल जून माह के तीसरे रविवार यानी संडे को दुनियाभर में फादर्स-डे सेलिब्रेट किया जाता है आज यानी 18 जून को पिता दिवस मनाया जा रहा है. फादर्स-डे दुनिया के हर एक पिता को समर्पित होता है। एक बच्चे के लिए उसकी मां जितनी प्रिय होती है, ठीक उसी तरह एक पिता भी अपने बच्चे के बेहद करीब होते हैं।
Father's Day 2023 Date in India: 'मां अगर अस्तित्व है तो पिता उस अस्तित्व की पहचान' और इसी बात का मतलब समझाने के लिए भारत में जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' मनाया जाता है यानी कि वो पावन दिन आज है।
परिवार का मुखिया होने के कारण हर पिता के कंधे पर घर से लेकर बच्चे तक की जिम्मेदारी होती है एक पिता की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. अपने बच्चों को बचपन से बेहतर जीवन, परवरिश, पढ़ाई-लिखाई, सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं फादर्स। ऐसे में हर एक बच्चे की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने पापा की हर बात को सुनें, समझें, उसे अपनी जिंदगी में ढालें. साथ ही फादर्स डे को अपने पापा के लिए स्पेशल बनाकर ये अहसास कराएं कि आप उन्हें कितना चाहते हैं।
फादर्स डे एक बेहतरीन मौका है अपने पापा के साथ पूरा दिन सेलिब्रेट करने और उनके साथ इस दिन को भरपूर एंजॉय करने का। आप अपने पापा के साथ रहते हैं तो घर पर ही उनके लिए इस दिन को खास बनाकर सेलिब्रेट कर सकते हैं यदि आप किसी दूसरे शहर रहते हैं तो आप व्हॉट्सएप, फेसबुक के जरिए उन्हें फादर्स डे की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. पास नहीं तो क्या हुआ, दूर रहकर भी आप अपने पापा के लिए अच्छे तोहफे, ग्रीटिंग कार्ड आदि भेज सकते हैं. यदि आपको तलाश है फादर्स डे के लिए खास शुभकामना संदेश तो यहां डालें एक नजर…
"मैंने पापा के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया
जब जरूरत हुई, पापा को हमेशा साथ पाया
"
Happy Fathers Day

पापा, आप हमारे परिवार की चट्टान हैं. शक्ति और प्रेरणा का निरंतर स्रोत बने रहने के लिए आपका बहुत धन्यवाद,
"Happy Fathers Day"

"पिता के बिना जिंदगी वीरान है, सफर तन्हा और राह सुनसान है
वही मेरी जमीं वही आसमान है, वही खुदा वही मेरा भगवान है"
Happy Fathers Day

आइए आपको बताते हैं father's day history
चलिए जानते हैं इस दिन के इतिहास के बारे में विस्तार से…
आपको बता दें कि साल 1907 में अमेरिका में पहली बार 'फादर्स डे' मनाया गया था लेकिन इसके आधिकारिक रूप से मनाने की परंपरा साल 1910 में हुई थी। हालांकि इस दिन की शुरुआत को लेकर लोगों के बीच काफी मतभेद है।
कौन थी सोनोरा स्मार्ट डोडा
कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन की शुरुआत अमेरिकी गृहयुद्ध के सैनिक विलियम जैक्सन स्मार्ट की बेटी सोनोरा स्मार्ट डोडा ने की थी, वो अपने पापा से बहुत प्यार करती थीं क्योंकि उन्होंने अपनी मम्मी को बहुत ही कम उम्र में खो दिया था, ऐसे में उनके पापा ने उन्हें मां और पापा दोनों का प्रेम दिया था।
5 जून को सोनोरा ने मनाया था 'फादर्स डे'
उन्होंने बेटी के लिए दूसरी शादी भी नहीं की थी इसलिए सोनोरा ने Mothers Day की तरह Fathers Day मनाने की सोची और इसके लिए 5 जून का दिन चुना था क्योंकि इस दिन उनके पापा का जन्मदिन होता था।

5 जुलाई 1908 को मनाया गया ये खास दिन
जबकि कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन की शुरुआत 5 जुलाई 1908 को अमेरिका के वर्जीनिया में हुई थी, तब ये दिन एक खनन दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी पिताओं को समर्पित किया गया था क्योंकि उस हादस में काफी कम उम्र के लोगों की मौत हो गई थी, जिनके बहुत छोटे-छोटे बच्चे थे।

जून के तीसरे संडे को मनाया जाने लगा 'फादर्स डे'
यही नहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने 1966 में जून के थर्ड संडे को 'फादर्स डे' मनाने का आदेश दिया था। जिसके बाद दुनिया में ये दिन जून के तीसरे रविवार को मनाया जाने लगा।

कई देशों में अलग है 'फादर्स डे' की डेट
हालांकि आज भी स्पेन, क्रोएशिया, इटली में ये दिन 19 मार्च को और ऑस्ट्रेलिया में सितंबर के पहले संडे को मनाया जाता है, जबकि रूस में ये दिन 23 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन इंडिया में दिन जून माह के तीसरे रविवार को ही सेलिब्रेट किया जाता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर