
अली फजल फुकरे-3 में नजर नहीं आएंग
मुंबई। वरुण शर्मा (Varun Sharma) , पुलकित सम्राट (Pulkit samrat), पंकज त्रिपाठी (Pankaj tirpathi) और ऋचा चड्ढा (Richa chadha) स्टार फुकरे 3 का पहला गाना वे फुकरे’ (Ve Fukrey) रिलीज हो गया है।
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘फुकरे-3’ (Fukrey 3) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। अब फिल्म फुकरे 3 (Fukrey 3) का पहला गाना ‘वे फुकरे’ (Ve Fukrey) रिलीज हो गया है। ‘वे फुकरे’ (Ve Fukrey) एक फुट- टैपिंग सॉन्ग है। फुकरे 3 (Fukrey 3) के इस ट्रैक को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
वहीं, देव नेगी और असीस कौर ने फुकरे वे को अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद (Shabbir Ahmed) ने तैयार किए है, जबकि कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है।
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फुकरे वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। फुकरे के 04 साल बाद 2017 में फुकरे रिटर्न रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे।‘फुकरे-3’ (Fukrey 3) 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।







