शुक्रवार, 16 October 2026
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
None

पिकनिक मनाने गए पांच युवक झील में डूबे

None • 2023-07-03 12:52:16
पिकनिक मनाने गए पांच युवक झील में डूबे

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को रात करीब 10 बजे झील से बाहर निकाला।

नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक झील किनारे पिकनिक मनाने गए आठ युवकों में से पांच युवक एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में झील में डूब गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब रविवार शाम करीब पांच बजे आठ युवकों का एक समूह पिकनिक मनाने के लिए जिल्पी झील के किनारे हिंगना इलाके में गया था। वहां चार युवक पानी में उतर गए, हालांकि वे तैरना नहीं जानते थे।

उन्होंने बताया कि इन युवकों ने पहले झील के किनारे पर स्नान किया। बाद में ऋषिकेष गहरे पानी में चला गया। तीन अन्य युवक भी उसके पीछे चले गए और पानी में डूबने लगे। इन लोगों को डूबता देख वैभव वैद्य उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। लेकिन वह भी डूब गया।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को रात करीब 10 बजे झील से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नागपुर के वाथोडा (पारडी क्षेत्र) निवासी ऋषिकेश परेड (21), नितिन कुंभारे (21), वैभव वैद्य (20), राहुल मेश्राम (21) और शांतनु अरमरकर (22) के रुप में की गई।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर
▶ YouTube Channel 📸 Instagram Reels