
अवैध प्रवासियों की “वैध वापसी” के लिए भारत तैयार: एस जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में भारतीयों की वैध वापसी पर भारत का रुख स्पष्ट किया, अवैध प्रवास का दृढ़ विरोध जताया।
Washington ,(Shah Times)। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभालते ही अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस फैसले से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिक चिंतित हैं। भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में कहा कि भारत अमेरिका या किसी अन्य देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों की वैध वापसी के लिए हमेशा तैयार है।
उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर हमें यकीन है कि कोई व्यक्ति भारत का नागरिक है और वह विदेश में अवैध रूप से रह रहा है, तो हम उसकी वैध वापसी सुनिश्चित करेंगे।”
विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि भारत अवैध प्रवास का विरोधी है। यह न केवल प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है बल्कि अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है।
एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से चर्चा करते हुए वीजा प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों के लिए वीजा में लगने वाला लंबा समय उपयुक्त नहीं ह
India ready for “legal return” of illegal immigrants
S Jaishnakar On Illegal Migrants