
पूर्व मुख्यमंत्री का निधन
मुंबई (Shah Times) । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी को बुधवार को पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में थे। आज तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को माटुंगा स्थित उनके घर पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मनोहर जोशी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। देश और महाराष्ट्र की सेवा के लिए आप आजीवन कार्यरत रहे। आपका अवसान महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।’