रविवार, 28 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गढ़वाल विवि  स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए करायेगा प्रवेश परीक्षा 

None 2023-09-13 09:10:13
गढ़वाल विवि  स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए करायेगा प्रवेश परीक्षा 

Report by - Sudesh Gaur

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि (Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University)(HNB) में तीन सूत्रियां मांगों को लेकर 23 दिनों से चल रहा धरना का मांग पूरी होने बाद समाप्त हो गया है। विवि प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया है। गढ़वाल(Garhwal) विवि के बिडला परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(All India Student Council), जय हो छात्र संगठन और छात्र संघ के पदाधिकारी सीयूईटी के आधार पर होने वाले प्रवेश में उत्तराखंड(Uttarakhand) के छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण, स्नातकोत्तर (Postgraduate)में प्रवेश के लिए 5 प्रतिशत कैंपस वेटेज और रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए की मांग को लेकर आंदोलनरत है।

धरने में बैठे छात्र नेताओं से विवि प्रशासन लम्बे समय से मांगों के सम्बंध में वार्ता कर आंदोलन को समाप्त करने की मांग करते आ रहे थे। लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अडे रहें और मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद ही छात्रों ने आंदोलन को समाप्त करने की बात पर अडे हुए थे। मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान एबीवीपी(ABVP) कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोमवार को ढाई घण्टे तक चली वार्ता के बाद भी कोई निर्णय न आने पर छात्रों ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी करनै का फैसला लिया था। जिसके बाद आंदोलन एबीवीपी (ABVP)कार्यकर्ताओं ने सुबह 9 बजे प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। जिससे कर्मचारी कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। मौके पर पहुंची गढ़वाल (Garhwal) विवि के कुलसचिव डा. धीरज शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एम एस नेगी और मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी ने छात्रों प्रशासनिक भवन के गेट को खोलने की अपील की, लेकिन छात्र मांग पर अडे रहे। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए विवि प्रशासन ने सोमवार को हुई बैठक के मिनट्स छात्रों को सौपें।

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने कहा कि 5 प्रतिशत वेटेज छात्रों को अगले सत्र 2024-25 से दिया जाएगा। इससे पहले प्रवेश समिति, विद्या परिषद व कार्य परिषद में इस मुद्दे को रखकर औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 13 सितंबर तक यूजी व 18 सितंबर की पीजी में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे उसके बाद रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। साथ ही अगले सत्र से सीयूईटी की जटिलताओं को देखते हुए यूजी में ऑल इंडिया मेरिट (All India Merit)व पीजी में विवि के अपने इंट्रेस टेस्ट के माध्यम से प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भी प्रवेश समिति, विद्या परिषद व कार्य परिषद की स्वीकृति ली जाएगी।

https://shahtimesnews.com/

शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई – पेपर के लिए लॉगिन करें 

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर