लहसून हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, हार्ट के लिए होता है हेल्दी।
लहसून हमारे खाने को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर लहसून का सेवन सही मात्रा में किया जाए तो यह हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नही हैं। आयुर्वेद में भी लहसून का काफी बड़ा योगदान माना जाता है। इसी के साथ-साथ आज हम आपको लहसून के और भी की बड़े फायदों के बारे में बताने वाले है। आइए जानते है किन-किन बीमारियों में लहसून का सेवन करना होता है बेहद फायदेमंद।
हाई कोलेस्ट्रॉल आजकल एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लहसुन इस समस्या का कारगर समाधान हो सकता है? जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। दरअसल लहसुन सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान है। अगर इसे सही तरीके से खाया जाए, तो यह कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ-साथ दिल को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं लहसुन के फायदे और इसे सही तरीके से खाने का तरीका क्या है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक
लहसुन में मौजूद ऐलिसिन नामक यौगिक एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
इसी के साथ-साथ लहसुन ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। और धमनियों में जमा प्लाक को साफ करने में मदद करता है। साथ ही साथ लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।
हार्ट को हेल्थ रखने में सहायक
लहसुन का सेवन करने से हमारा हार्ट भी हेल्दी रहता है। क्योंकि लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ-साथ हमारी धमनियों को साफ रखता है और ब्लड फ्लो सुचारू बनाता है। जिसके चलते थक्का बनने की संभावना को कम करता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा घटता है।
कैसे करें लहसुन का सेवन
खाली पेट कच्चा लहसुन खाना
सुबह खाली पेट एक या दो कली लहसुन चबाने से इसके पोषक तत्व सीधे खून में अवशोषित होते हैं। इससे हार्ट को मजबूती मिलती है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
शहद के साथ लहसुन का सेवन करना
आप लहसुन को शहद के साथ भी खा सकते है। लहसुन को शहद के साथ मिलाकर खाने से यह ज्यादा प्रभावी हो जाता है. यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकता है।
लहसुन का पानी पिएं
लहसुन का पानी भी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक गिलास गुनगुने पानी में लहसुन की कली मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
लहसुन को ज्यादा न पकाएं
ज्यादा पकाने से लहसुन के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसे हल्का भूनकर या सलाद में कच्चा डालकर सेवन करें। इस प्रकार से लहसुन का सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदें मिलते हैं।
आपको बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने और दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, इसे सही तरीके से खाना जरूरी है। अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करेंगे, तो हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होगा।