गुरुवार, 02 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली के शाहीन बाग़ में लगी खौफनाक आग,मशहूर रेस्टोरेंट जलकर हुए ख़ाक 

None 2024-06-08 22:24:56
दिल्ली के शाहीन बाग़ में लगी खौफनाक आग,मशहूर रेस्टोरेंट जलकर हुए ख़ाक 

साउथ दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाके में आज शाम को एक भीषण आग लग गई। ये आग इतनी खौफनाक थी कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा गया।

नई दिल्ली, (Shah Times) । साउथ दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाके में आज शाम को एक भीषण आग लग गई। ये आग इतनी खौफनाक थी कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा गया। गनीमत की बात है कि अभी तक इस आग में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

 मौके पर पहुंची 12 दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में इलाके के दो मशहूर रेस्टोरेंट जेहरा और जायका जलकर खाक हो गए। 

https://youtube.com/shorts/-gVE42TkmTg?si=Qcy9keZYW95MQMjs

चूंकि ये इलाका काफी घनी आबादी वाला है और सड़कें भी संकरी हैं, इसलिए दमकल कर्मचारियों को गाड़ी को अंदर ले जाने में काफी मेहनत और मशक्कत करनी पड़ी।

शाहीन बाग के 40 फुटा रोड में रेस्टोरेंट के बगल वाले खंभे पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी फिर आग की लपटों ने जेहरा रेस्टोरेंट और जायका रेस्टोरेंट समेत कई रेस्टोरेंट को भी भारी नुकसान पहुंचाया. आमने और सामने के रेस्टोरेंट भी आग की चपेट में आए है. कुल 12 गाड़ियों की मदद से आग पर तकरीबन 2 घंटे में काबू पाया गया।

https://www.instagram.com/reel/C79ivu7vEp6/?igsh=N2xwNXIydDQ4cHEy

जानकारी के मुताबिक किसी के जान को नुकसान नहीं हुआ है. वक्त रहते आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की तारीफ भी की।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर