बरसात के मौसम में आलू,प्याज को खराब होने से कैसे बचाएं,आइए जानते हैं?

बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में हमें अपने सेहत का ख्याल रखने की ज्यादा आवश्यकता होती है। क्योंकि इस मौसम में बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। इसी के साथ-साथ घर की महिलाओं को अपने घर के समान के भी चिंता होती है क्योंकि नमी के कारण बरसात के मौसम में सामान जल्दी खराब हो जाता है। जैसे रसोई घर में मसाले, दाल आटा आदि इस मौसम में जल्दी खराब होती है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि सब्जियों में आलू, प्याज सबसे ज्यादा जल्दी खराब होते हैं इसलिए आज हम आपको आलू प्याज को इस मौसम में कैसे सुरक्षित रखा जाए इस बारे में बताने वाले हैं।आईए जानते हैं?..
बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखने की सलाह तो हर कोई देता है। लेकिन एक हाउस-वाइफ के लिए घर की कुछ चीजों को स्टोर उतना ही कठिन हो जाता है। फिर चाहे किचन में मौजूद मसाले हो, नमक हो या आलू प्याज। बरसात का मौसम आते ही आलू और प्याज तेजी से खराब होने लगते हैं। कुछ तो अंकुरित होने लगते हैं। जिनका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी घर में रखे आलू प्याज को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो इन टिप्स की मदद से ऐसा कर सकते हैं।
बरसात के मौसम में आलू, प्याज को कैसे सुरक्षित रखें?
ठंडी, सूखी जगह रखें
आलू और प्याज को ऐसी जगह पर रखें जहां हवा का अच्छा संचार हो और नमी न हो. सीधी धूप से भी बचाना चाहिए।नमी वाली जगह पर आलू-प्याज जल्दी खराब हो सकते हैं।
आलू और प्याज को अलग-अलग रखें।
बारिश के मौसम में आलू-प्याज को खराब होने से बचाने के लिए आप इन्हें अलग-अलग रखें। क्योंकि प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी अंकुरित और सड़ा सकती हैं।
गर्म जगह पर न रखें।
बारिश के मौसम में आलू-प्याज को खराब होने से बचाने के लिए आप इन्हें अलग-अलग रखें। क्योंकि प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी अंकुरित और सड़ा सकती हैं।
अंकुरित आलू-प्याज खा सेवन करने से होने वाले नुकसान?
अंकुरित आलू खाने से व्यक्ति को उल्टी, दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, गंभीर मामलों में ये लो ब्लड प्रेशर, तेज दिल की धड़कन, बुखार, सिरदर्द या चक्कर की परेशानी को भी बढ़ा सकता है। प्याज अंकुरित खाने में कड़वा लग सकता है इसलिए इन्हें खाने से बचें।







