सोमवार, 06 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 77763.91 ▲ 0.34%
BITCOIN $63503 ▲ 1.2%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

IAS कोचिंग हादसा: छात्रों ने MCD कमिश्नर को बताई अपनी मांग, खत्म की भूख हड़ताल 

None 2024-07-31 17:50:56
IAS कोचिंग हादसा: छात्रों ने MCD कमिश्नर को बताई अपनी मांग, खत्म की भूख हड़ताल 

एमसीडी के एडिशनल कमिश्नर तारिक थॉमस ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बात की और उन्हें समझाया।

New Delhi,(Shah Times)।दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं इस हादसे से नाराज छात्र घटना के बाद से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं मंगलवार रात से छात्रों ने भूख हड़ताल करने का ऐलान भी किया था। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगी उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस बीच खबर है कि छात्रों ने अपना धरना और भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

बताया जा रहा है कि एमसीडी के एडिशनल कमिश्नर तारिक थॉमस ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बात की और उन्हें समझाया। एमसीडी कमिश्नर ने छात्रों की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन है जिसके बाद ही छात्रों ने भूख हड़ताल को खत्म करने का फैसला किया। दरअसल छात्रों की मांग थी कि स्थानीय विधायक, सांसद, एमसीडी कमिश्नर या वरिष्ठ अधिकारी आकर उनसे मिले और उनसे बात करें।

एडिशनल कमिश्नर ने माना निगम अधिकारियों गलती

एमसीडी के एडिशनल कमिश्नर तारिक थॉमस ने माना है कि यह हादसा निगम अधिकारियों की विफलता की वजह से हुआ है। हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह हम सभी की नाकामी है और उनके लिए निजी नाकामी है। उन्होंने माना कि अधिकारियों को अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से करनी चाहिए थी।

 छात्रो ने रखी अपनी यह मांगें

छात्रों की मांगों की बात करें तो उनकी मांग है कि दोषियों के खिलाफ सही तरीके से FIR दर्ज हो। मामले की पूरी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जाए, बेसमेंट में चल रही कोचिंग की जांच की जाए और जहां गैरकानूनी चीजें पाई उन्हें फौरन बंद किया जाए। इसके साथ ही FIR को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, जिसमें दोषियों के नाम हों। साथ ही साथ घटना के सभी सीसीटीवी वीडियो रिलीज करने चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के लिए सरकार और संस्थान दोनों 2 करोड़ का मुआवजा दे। इसके अलावा भी कई और मांगें शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर