भाजपा का अगर 300 पार तो ये जनता का वोट नहीं, बल्कि ईवीएम का वोट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दावा किया कि कांग्रेस ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है

भोपाल, (Shah Times ) । लोकसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का अगर इस चुनाव में 300 पार होता है, तो ये जनता का वोट नहीं, बल्कि ईवीएम का वोट है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जनता का वोट अगर पड़ा है तो इन्हें (भाजपा को) बहुमत नहीं मिल रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि अगर पार्टी का 300 पार होता है तो वो जनता का वोट नहीं, ईवीएम का वोट है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राज्य के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वे इसके पहले भी लगातार ईवीएम को लेकर मुखर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here