
अगर आपके गले में भी काफी टाइम से खराश जाने का नाम नही ले रही है तो हल्दी वाला दूध पिया जा सकता है। हल्दी के औषधीय गुण गले की तकलीफ कम करने में मदद करते हैं
शाह टाइम्स। शरीर में पानी की कमी या फिर मुंह खोलकर सोने की वजह से कभी-कभी गले में खराश जैसी समस्या हो जाती है। जिस वजह से बार-बार पानी पीने का मन करता है। इस समस्या के चलते खाने आईटी पीने के परेशानी होती है। तो चलिए आज इस समस्या से निजात पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं।
आपको बता दे कि इस समस्या की चलते आमतौर पर पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है या फिर साफ वातावरण में रहने के लिए कहा जाता है। लेकिन, अगर तब भी गले को आराम ना मिले तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं। ये नुस्खे सूखे गले की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में तेजी से असर दिखाते हैं।
हल्दी वाला दूध
अगर आपके गले में भी काफी टाइम से खराश जाने का नाम नही ले रही है तो हल्दी वाला दूध पिया जा सकता है। हल्दी के औषधीय गुण गले की तकलीफ कम करने में मदद करते हैं, साथ ही दूध गर्म होने से गले की खराश दूर हो जाती है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी या फिर ताजा हल्दी का टुकड़ा डालकर पकाएं, बस तैयार है आपका हल्दी वाला दूध।
तुलसी और शहद का काढ़ा
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों की चाय गले की परेशानी को दूर करती है। इसमें शहद डालने पर एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मिलते हैं। एक कप पानी में कुछ तुलसी के पत्ते डालकर पकाएं और कप में छानने के बाद एक चम्मच शहद मिला लें। इस चाय को गर्म-गर्म पिया जा सकता है।
एक चम्मच घी
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर घी गले को पर्याप्त नमी देती है। ऐसे में सूखे गले में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए एक चम्मच भरकर घी खाई जा सकती है। घी को खाने से पहले हल्का गर्म कर लें।
इलायची और लौंग से बना हुआ काढ़ा
हरी इलायजची और लौंग से तैयार किया गया काढ़ा गले को आराम देता है। इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो खराश और दर्द को दूर करने का काम करते हैं। इससे गले में हो रही खुजलाहट से भी छुटकारा मिल जाता है।







