
आप भी है सर्दियों में बालों की समस्या से परेशान तो, ट्राई करें यह विंटर ऑयल

सर्दियों के मौसम में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। दरअसल ठंड के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में तेल लगाना काफी असरदार साबित हो सकता है, क्योंकि त्वचा और बाल आसानी से पोषक तत्वों को सोखते हैं। अगर आप भी सर्दियों में बालों की इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक असरदार तेल लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह स्पेशल विंटर ऑयल?
अगर आप भी बालों की ग्रोथ बढ़ाना, उन्हें मजबूत और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस स्पेशल विंटर ऑयल को जरूर आजमाएं। यह तेल पारंपरिक नुस्खों और आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित है, जो बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक पोषण देता है।
विंटर स्पेशल ऑयल बनाने के लिए सामग्री।
नारियल तेल
नारियल तेल गहराई से पोषण देता है, बालों को मॉइस्चराइज करता है और प्रोटीन लॉस को रोकता है।
सरसों तेल
यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों के फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और नए बाल उगने में मदद मिलती है।
कैस्टर ऑयल
इसमें रिसिनोलिक एसिड होता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होता है और बालों को घना बनाता है।
आंवला
विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला बालों को काला, मजबूत और चमकदार बनाता है।
करी पत्ता
यह बालों के झड़ने को रोकता है और प्रीमेच्योर ग्रेइंग को कम करता है।
प्याज
सल्फर से भरपूर प्याज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और हेयर फॉलिकल्स को रिवाइटलाइज करता है।
मेथी के दाने
प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर मेथी बालों को मजबूती देती है और डैंड्रफ दूर करती है।
कलौंजी
यह एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो स्कैल्प इन्फेक्शन को दूर रखता है।
इस तेल को बनाने की विधि
सबसे पहले 100 मिली नारियल तेल, 50 मिली सरसों तेल और 50 मिली कैस्टर ऑयल को एक साफ कढ़ाई या बर्तन में डालकर गर्म करें। अब इसमें 2 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच कलौंजी, 10-12 कटे हुए कढ़ी पत्ते और 1 बारीक कटा हुआ छोटा प्याज डालें। इन्हें धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक प्याज हल्का सुनहरा न हो जाए। फिर इसमें 2 चम्मच सूखा आंवला पाउडर डालें और 2 मिनट और पकाएं। मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर एक साफ शीशी में छानकर भर लें। इस तेल को ठंडी जगह पर स्टोर करें।
कैसे करें इस्तेमाल
का सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल आप रात को सोने से पहले अपने बालों में लगाए फिर अच्छे से मसाज करें। उसके बाद अगली सुबह गुनगुने पानी के साथ किसी अच्छे शैंपू से हेयर वॉश कर लें। कुछ दिनों बाद आपको अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा।






