
यदि आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो ट्राई करें यह उपाय?
हमारे बिगड़ते लाइफस्टाइल और खान-पान का सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। जिसके चलते कभी-कभी हम नींद ना आने की समस्या से भी परेशान हो जाते हैं। नींद आना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं यदि आप भी नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीजें?
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज के अलावा नींद भी बेहद जरूरी मानी जाती है। क्योंकि नींद की कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए डॉक्टर भी 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। अच्छी नींद लेने से न सिर्फ थकान दूर होती है बल्कि बॉडी भी रिचार्ज होती है। लेकिन आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिसके चलते सबसे ज्यादा खलल नींद पर पड़ता है। नींद की कमी का एक कारण मोबाइल भी है। लोग रात को सोने से पहले काफी टाइम तक मोबाइल चलाते रहते हैं, जिससे हमारी नींद का साइकल डिस्टर्ब होता है। अगर आप भी पूरी रात करवट बदल-बदल कर परेशान हैं लेकिन, आंखों में नींद बिल्कुल भी नहीं तो सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये चीजें झट से आएगी नींद।
नींद के लिए दूध में मिलाकर करें इन चीजों का सेवन?
दूध और शहद
अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो आप सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं। दूध में शहद डालकर पीने से मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं। इससे तनाव कम होता जिससे नींद में सुधार हो सकता है। क्योंकि दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड मेलाटोनिन में परिवर्तित हो जाता है, जो नींद के लिए अच्छा है।
दूध और हल्दी
रात को सोने से पहले दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से नींद में सुधार होता है। हल्दी वाला दूध पीने से मानसिक तनाव कम होता है और थकान दूर करने में मदद मिल सकती है। हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो दिमाक को शांत करने के लिए जाना जाता है। और गरम दूध में ट्रिप्टोफैन होता है, जो नींद को बढ़ावा दे सकता है।
जायफल पाउडर
किचन में मौजूद जायफल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। क्योंकि जायफल में प्राकृतिक रूप से नर्व्स सिस्टम को शांत करने वाले गुण होते हैं।