शनिवार, 27 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $60111 ▲ 0.71%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ऐसे स्टोर करने पर सालों तक खराब नही होगी दाल,स्वाद भी नही होगा खराब?

None 2025-04-23 18:27:09
ऐसे स्टोर करने पर सालों तक खराब नही होगी दाल,स्वाद भी नही होगा खराब?
ऐसे स्टोर करने पर सालों तक खराब नही होगी दाल,स्वाद भी नही होगा खराब? भारत में दाल का अपना एक अलग ही इतिहास है। आज भी कई चीज-त्यौहारों पर दाल को ही बनाया जाता है। पहले जमाने के लोग दाल के बड़े शौकिन हुआ करते थे। दाल खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही साथ यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। दाल की भारत में क्या अहमियत है यह तो आप सभी जानते है। लेकिन सभी को मन में एक सवाल तो हमेशा बना रहता है कि दाल को लंबे समय तक कैसे स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आज हम आपको बताने वाले है दाल को लंबे टचाइम तक स्टोर करने का तरीका, तो चलिअ जानते हैं।
भारतीय रसोई में दालों की कितनी अहमियत है, ये बताने की जरूरत नहीं है। चाहे अरहर की दाल हो, मसूर, चना, उड़द या मूंग, हर दाल की अपनी खासियत और स्वाद है। हालांकि, जितनी मेहनत और प्यार से हम इन्हें बनाते हैं, उतनी ही परेशानी तब होती है जब इन दालों में कीड़े लग जाते हैं या इनका स्वाद बिगड़ने लगता है। गर्मियों और बारिश के मौसम में खासकर दालों में कीड़े लगने की समस्या बहुत आम है। कई बार महंगे दामों पर खरीदी गई दालें कुछ ही हफ्तों में खराब हो जाती हैं और फेंकनी पड़ती हैं। क्या आप जानते हैं कि अगर सही तरीके से इन्हें स्टोर किया जाए, तो ना सिर्फ इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है, बल्कि स्वाद और पोषण भी बरकरार रहता है?
दालों को लंबे समय तक कैसे रखें सुरक्षित

धूप दिखानी चाहिए।

दालों को स्टोर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धूप में सुखा लेना बहुत जरूरी है। चाहे आपने दालें मार्केट से खरीदी हों या थोक में मंगाई हों, स्टोर करने से पहले उन्हें 3-4 घंटे तेज धूप में रख दें। इससे उनमें मौजूद नमी निकल जाती है और कीड़े लगने की संभावना काफी कम हो जाती है। अगर धूप न हो तो ओवन या माइक्रोवेव में हल्की आंच पर कुछ मिनट तक दालों को गर्म किया जा सकता है।

एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें

दालों को स्टोर करते वक्त हमेशा ऐसे डिब्बों का चुनाव करें जो पूरी तरह से एयरटाइट हों। प्लास्टिक कंटेनर की जगह स्टील या कांच के जार का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है। नमी, हवा और कीड़ों से बचाव के लिए ढक्कन टाइट होना जरूरी है। एक बार में बहुत बड़ी मात्रा न भरें। छोटे बैच में स्टोर करना बेहतर होता है।

तेज पत्ता, नीम की पत्ती या लहसुन की कलियां डालें

यह एक पुराना लेकिन बेहद असरदार घरेलू उपाय है। जब भी आप दालों को स्टोर करें, उसमें कुछ तेज पत्ते, नीम की सूखी पत्तियां या लहसुन की 2-3 कलियां डाल दें। इनकी खुशबू से कीड़े दूर रहते हैं और दालें भी सुरक्षित रहती हैं।  हर दो महीने में इन्हें बदलना न भूलें।

फ्रिज या फ्रीजर का भी करें इस्तेमाल

अगर आपके पास स्टोरेज की सुविधा है, तो थोड़ी मात्रा में दालों को फ्रिज या फ्रीजर में रखना भी एक बेहतरीन तरीका है। खासतौर पर जब आप देखते हैं कि मौसम बहुत ह्यूमिड है, तब दालों को कुछ समय के लिए फ्रीजर में रखना उन्हें कीड़ों से बचाता है।एक बात हमेशा ध्यान रखें, जब भी आप फ्रिज से दाल निकालें, तो पहले कम तापमान पर लाकर ही पकाएं।

कांच की बोतल में भरकर रखें

कुछ लोग स्टोरेज के साथ-साथ किचन को सजाने का भी शौक रखते हैं। उनके लिए कांच की पारदर्शी जारों में दालें स्टोर करना एक स्मार्ट तरीका हो सकता है। इससे दालें नमी और कीड़ों से बचती हैं, और आप एक नजर में देख सकते हैं कि किस जार में क्या सामान रखा है। कांच के जार में भी नीचे दाल और ऊपर एक नीम पत्ती डालना न भूलें।

खाने का सोडा या नमक भी है असरदार

अगर आप लंबे समय तक दालें स्टोर करना चाहते हैं, तो थोड़ी-सी मात्रा में खाने वाला सोडा या दरदरा नमक डालना भी एक बेहतरीन ट्रिक है। यह दालों को कीड़ों से बचाता है और स्वाद पर कोई असर नहीं डालता। इस तरह से आप अपनी दालों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते है।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर