
स्किन पर लाना चाहते हैं नेचुरल ग्लो, तो आपके लिए बहुत खास यह ड्रिंक?

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन नेचुरल ही ग्लोइंग हो और उन्हें महंगे मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत ना पड़े, इसके लिए वह बहुत से घरेलू उपायों का प्रयोग करते हैं। कभी-कभी तो हम अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बाजार में बिकने वाली महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन कोई खास असर नहीं होता, बल्कि हमारी त्वचा खराब हो जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक जबरदस्त घरेलु उपाय लेकर आए हैं। जिसका इस्तेमाल करने से आप नेचुरल ही चमकदार और ग्लोइंग स्किन लिए जानते हैं क्या है वह उपाय?
आपको बता दें कि आज के समय में सिर्फ लड़किया ही नहीं बल्कि लड़के भी अपने स्किन केयर रूटीन को लेकर के काफी ज्यादा जागरूक हो गए हैं। अपनी स्किन को और खूबसूरत बनाने के लिए महंगे स्किन केयर से लेकर के, पॉर्लर में हजारों रुपए खर्च करने से भी लोग पीछे नहीं हटते हैं। वहीं कई लोग इसके लिए घरेलू नुस्खों की भी मदद लेत हैं। बता दें कि आपके किचन में मौजूद कई मसाले आपकी ग्लोइंग स्किन की वजह बन सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही देसी नुस्खा बताएंगे जो आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करेंगे।
क्यों खास है यह ड्रिंक।
दरअसल किचन में पाए जाने वाली लौंग आपकी स्किन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। महज 2 लौंग का इस्तेमाल आपकी स्किन में ऐसा निखार लाने में मदद करेगी जिसकी आपको चाहत है. तो चलिए जानते हैं इस डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में।
डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री।
2 लौंग
नींबू का रस
शहद
1 गिलास पानी
डिटॉक्स ड्रिंक बनाने की विधि।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 2 लौंग को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना है। सुबह उठकर इस पानी में नींबू का रस और शहद को मिलाकर इसको पी लेना है। आपको इस ड्रिंक का सेवन लगातार 21 दिनों तक करना है। 22 वें दिन आपको खुद असर दिखाई देने लगेगा। बता दें कि ये ड्रिंक वो कमाल कर दिखाएगी जो कोई भी महंगी क्रीम भी नहीं कर पाएगी। इस ड्रिंक को पीने से आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो बना रहेगा।




