सोमवार, 06 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खजूर को अपनी डाइट में शामिल करने पर एक नहीं बल्कि मिलेंगे कई लाभ?

None 2025-01-16 21:51:46
खजूर को अपनी डाइट में शामिल करने पर एक नहीं बल्कि मिलेंगे कई लाभ?

(Shah Times)ड्राई फ्रूट्स में से खजूर भी एक शरीर को लाभ पहुंचाने वाला ड्राई फ्रूट है। यदि हम अपनी डाइट में खजूर को शामिल करते हैं तो हमें एक नहीं बल्कि बहुत से फायदे मिलते हैं। जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इस खबर के माध्यम से आज हम आपसे खजूर के बारे में बात करने वाले है, कि खजूर हमारी सेहत के लिए कैसे और क्यों फायदेमंद होता हैं?

बता दें कि सूखे मेवों में से एक है खजूर। खानपान में सूखे मेवों को खूब शामिल किया जाता है। सूखे मेवे फाइबर, प्रोटीन, खनिज और विटामिन से भरपूर होते हैं। ऐसे में खजूर खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, खजूर में हाई कैलोरी होती है जिस चलते इसे एक बार में ढेर सारा नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा देखा जाए तो खजूर सेहत के लिए सुपरफूड्स जैसा असर दिखाता है। आइए जानते हैं अगर आप रोजाना खजूर खाते हैं तो यह सेहत के लिए किस-किस तरह से फायदेमंद है होते हैं।

खजूर का सेवन करने से मिलने वाले फायदे?

हार्ट संबंधी समस्या न होना

खजूर का सेवन करने पर यह दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। खजूर में डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और यह हाई कॉलेस्ट्रोल या बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार होता है। कॉलेस्ट्रोल कम होने के चलते दिल की सेहत भी दुरुस्त बनी रहती है।

पाचन दुरुस्त रहना

खजूर पाचन को बेहतर रखने का भी काम करते हैं। खजूर में सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में खजूर के सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। खजूर को खाने पर कब्ज की दिक्कत से भी निजात मिल जाता है।

गुड गट बैक्टीरिया बढ़ना

पेट के अच्छे गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में खजूर का असर नजर आता है। खजूर से पेट को अमीनो एसिड्स, निकोटिन और डाइटरी फाइबर मिल जाते हैं। इससे बुरे गट बैक्टीरिया दूर रहते हैं और पाचन तंत्र में अच्छे गट बैक्टीरिया को फायदा मिलता है।

दांत मजबूत होना

ओरल हेल्थ के लिए भी खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। खजूर को खाने पर टूथ इनेमल मजबूत होता है. इससे वक्त से पहले दांतों के सड़कर गिरने की संभावना भी कम होने लगती है।

हड्डियां मजबूत रहती हैं

खजूर पोषक तत्वों का भंडार होते हैं. इनमें खासतौर से कई तरह के खनिज पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। ऐसे में मजबूत हड्डियां पाने के लिए खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर में मैंग्नीज, कॉपर और सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होना

खजूर में मौजूद बी विटामिंस जैसे फोलेट और नियासिन मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखते हैं। मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है तो वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर