आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा सेना दिवस के अवसर पर मुंबई में देश को सेना के साहस का परिचय करवाया
मुंबई (Shah Times): आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा सेना दिवस के अवसर पर मुंबई में देश को सेना के साहस का परिचय करवाया। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि जल, थल, नभ, गहरा समुद्र या असीम अंतरिक्ष भारत हर जगह अपने हितों की सुरक्षा कर रहा है।
तीन प्रमुख नौसैनिक युद्धपोतों किया गया है शामिल
मोदी ने बुधवार देश को बताया कि यहां नौसेना डॉकयार्ड में 3 प्रमुख नौसैनिक युद्धपोतों को आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त बनाने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं।
यह बार की है उपलब्धि
मोदी ने कहा, “यह पहली बार हो रहा है जब एक डिस्ट्रायर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है और सबसे गर्व की बात है कि ये तीनों ही प्रमुख प्लेटफार्म मेड इन इंडिया हैं। आज का भारत दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बनने जा रहा है।
भारत बन रहा है ग्लोबल शक्ति
पीएम ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व और विशेषकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा , “भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की भावना से काम करता है। भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिन्द प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है।
भारत पूरे हिन्द महासागर में बढ़ा रहा है शक्ति
भारत पूरे हिन्द महासागर क्षेत्र में पहले मदद का हाथ बढ़ाने वाले देश के रूप में उभरा है। जल हो, थल हो , नभ हो या गहरा समुद्र या असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है।