
इंडियन नेवी ने समुद्री डकैती की कोशिश की नाकाम
नई दिल्ली। इंडियन नेवी (Indian Navy) के आईएनएस सुमित्रा ने पिछले 36 घंटे के भीतर सोमालिया (somalia) के पूर्वी तट पर ईरान (Iran) के मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी को बचाकर एक और समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया है।
इंडियन नेवी (Indian Navy) की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि सोमाली समुद्री डकैतों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज का अपहरण कर लिया था। जहाज में 19 चालक दल (Pakistani citizen) सवार थे।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
आईएनएस सुमित्रा (INS Sumitra) ने सोमालिया (somalia) के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती विरोधी अभियान के दौरान अपहृत जहाज को रोक लिया और जहाज समेत चालक दल को छोड़े जाने पर विवश कर दिया।
बयान में कहा गया कि आईएनएस सुमित्रा ने इससे कोच्चि से लगभग 850 समुद्री मील पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में 17 ईरानी चालक दल के साथ मछली पकड़ने वाले जहाज को बचाया था।