शुक्रवार, 03 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत की लवलीना बोरगोहेन को जीत के साथ मिला ओलंपिक का कोटा

None 2023-10-03 14:01:41
भारत की लवलीना बोरगोहेन को जीत के साथ मिला ओलंपिक का कोटा

नेशनल ओलंपिक कमेटी के पास ओलंपिक खेलों में अपने संबंधित देशों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष अधिकार

हांगझोउ । भारत की लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने मंगलवार को एशियाई खेल 2023 (Asian games 2023) मुक्केबाजी (boxing) में महिलाओं के 75 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में मुकाबले में थाईलैंड की बैसन मानेकोन हराकर फाइनल में प्रवेश के साथ ही पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों (In the 19th Asian Games) में आज ओलंपिक पदक विजेता (olympic medalist) और विश्व चैंपियन लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड (Thailand) की बैसन मानेकोन (Basson Manekone) को हराक फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ, लवलीना बोरगोहेन ने अपने वर्ग के पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है।

लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) महिला 75 सेमीफाइनल में थाईलैंड (Thailand) की मुक्केबाज के खिलाफ शुरुआत से ही हावी रहीं और पहले राउंड में सभी जजों ने लवलीना के पक्ष में फैसला सुनाया।

वहीं, दूसरे और आखिरी क्वार्टर में लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने अपने फुटवर्क का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अपने पंचों का बखूबी इस्तेमाल किया। इस तरह भारतीय मुक्केबाज ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई।

उल्लेखनीय है कि नेशनल ओलंपिक कमेटी के पास ओलंपिक खेलों में अपने संबंधित देशों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष अधिकार है। पेरिस खेलों में एथलीटों की भागीदारी उनकी एनओसी पर निर्भर करती है, जो कि उन्हें पेरिस 2024 में अपने प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनती है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

एशियन गेम्स 2023 (Asian games 2023) में मुक्केबाजी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए एक क्वालीफायर स्पर्धा भी है। पुरुषों की स्पर्धाओं में, सात भार वर्गों में से प्रत्येक में स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को पेरिस 2024 के लिए कोटा जारी किया जाएगा। महिलाओं की कैटेगरी में, 66 किग्रा और 75 किग्रा के अलावा सभी कैटेगरी के लिए चार कोटा शामिल हैं। 66 किग्रा और 75 किग्रा में पुरुषों की तरह दो बर्थ दी जाएंगी।

वहीं, निकहत जरीन, प्रीति पवार और परवीन हुड्डा ने अगले साल होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए पहले ही अपना कोटा हासिल कर लिया है। भारत की प्रीति पवार को महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की युआन चांग के खिलाफ 5-0 से हार मिली और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज और चीनी मुक्केबाज के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और दोनों मुक्केबाज एक दूसरे पर हावी रहीं, लेकिन भारत की प्रीति पवार थोड़ा रक्षात्मक नज़र आईं।
इस तरह से अंत में प्रीति पवार को 2018 एशियन खेल की चैंपियन चीन की चांग युआन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली। 2022 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार को हांगझोऊ में भी कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर