
इजरायली वार प्लेन ने अल-कुद्स अस्पताल से सटी इमारत को बनाया निशाना
गाजा। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने मंगलवार को कहा कि उसके वार प्लेन ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) में अल-कुद्स अस्पताल (Al-Quds Hospital) से सटे एक इमारत पर हमला किया जहां हमास (Hamas) के लड़ाकू छुपे हुए थे।
आईडीएफ ने कहा कि सैनिकों ने इसके अलावा हमास (Hamas) के कई लड़ाकों को ढूंढ निकाला, जो अल-कुद्स अस्पताल से सटे एक इमारत में छुपे हुए थे और वहां से इजरायल के सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे थे।
आईडीएफ सैनिकों ने हमास (Hamas) लड़ाकों पर हमला करने के लिए एक विमान को निर्देशित किया।
इजरायल की सेना ने फिलिस्तीन में शिफ़ा अस्पताल के चारों ओर सुरंगों में मौजूद गोला-बारूद और रॉकेटों को निशाना बना रही है। हमास को उम्मीद है कि इजरायली सेना आने वाले एक या दो दिनों में अस्पतालों में प्रवेश कर जाएगा।
हमास (Hamas) द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक इजरायली सेना (israeli army) तीन अस्पतालों के एक ट्राइएंगुलर एरिया को घेर रही है। बताया जा रहा है कि इजरायली सेना शिफा, अल-कुद्स और इंडोनेशियाई अस्पतालों (Al-Quds and Indonesian hospitals) की घेराबंदी कर रही है, जिसे फर्जी तौर पर हमास का हेडक्वार्टर कहा जाता है।
इससे पहले इतवार को इज़रायल ने इस बात के सबूत पेश किये कि हमास (Hamas) कतर (Qatar) द्वारा फाइनेंस शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अस्पताल (Sheikh Hamad Bin Khalifa Al Thani Hospital) का भी इस्तेमाल अपनी सामरिक बंकर के तौर पर करता है। इजरायली सेना ने अस्पताल में एक आतंकी सुरंग के प्रवेश द्वार का सबूत पेश किया है। बताया जा रहा है कि हमास लड़ाके आधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस इस अस्पताल से इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी करते हैं।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
इजरायली रक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी (Rear Admiral Daniel Hagari) ने बताया कि इंडोनेशियाई अस्पताल (Indonesian Hospital) से 75 मीटर की दूरी पर स्थित हमास के रॉकेट लॉन्चिंग पैड है, जो साल 2016 में पहले से मौजूद भूमिगत हमास के इस ठिकाने के शीर्ष पर बनाया गया है।
इजरायल का दावा है कि हमास का मुख्य मुख्यालय उत्तरी गाजा पट्टी में विशाल शिफ़ा अस्पताल परिसर के नीचे स्थित है। जानकारी के अनुसार हमास (Hamas) अपने मकसद के लिए शिफ़ा अस्पताल (Shifa Hospital) का व्यापक उपयोग करता है। यह जानते हुए कि इज़रायल युद्ध के दौरान अस्पतालों को निशाना नहीं बनाएगा, हमास के नेता वहां छिपते हैं और अस्पताल परिसर से रॉकेट लॉन्च करते हैं।
इतना ही नहीं रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया कि हमास (Hamas) लड़ाके बंधकों को इसी अस्पताल के इमारत के अंदरूनी हिस्सों में छिपाते हैं और उनके साथ अत्याचार करते हैं। इज़रायल ने एक फोन कॉल की रिकॉर्डिंग जारी की, जिसमें पुष्टि की गई कि हमास (Hamas) ने शिफ़ा अस्पताल (Shifa Hospital) के नीचे कम से कम आधा मिलियन लीटर ईंधन भी संग्रहीत किया है।







