मंगलवार, 30 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान

None 2023-07-31 22:18:50
जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान

आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी गई।

नई दिल्ली अगस्त के महीने में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए 31 जुलाई को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी गई।

आयरलैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पांच दिन के भीतर तीन टी20 मैच (18, 20 और 23 अगस्त ) खेलने हैं. ये तीनों मुकाबले डबलिन में खेले जाएंगे।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

https://twitter.com/BCCI/status/1686022468220121090?s=20

इस दौरे के लिए भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या, नियमित कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है. उन्हें अगस्त-सितंबर में होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए रेस्ट दिया गया है. टीम की उप-कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में रहेगी. टीम में उन खिलाड़ियों को काफी ज्यादा तवज्जो दी गई है, जिन्हें चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेना है. एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी करनी है।

Team India , Ireland T20 Series,Jasprit Bumrah ,Ireland,Team India Squad Ireland T20 Series

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर