
पूरे देश में बॉक्स ऑफिस और उनके दिमाग दोनों पर हावी होने वाली फिल्म अब लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गय
मुंबई । दक्षिण भारतीय (south indian) फिल्मों के सुपरस्टार यश (south indian movies) की फिल्म ‘KGF’ और ‘KGF Chapter 2′ 14 जुलाई को जापान में रिलीज होगी। केजीएफ 1 और केजीएफ 2 की सफलता के बाद यश पैन इंडिया स्टार बन गये। वर्ष 2018 में ”KGF 1′ और वर्ष 2022 में KGF 2’ प्रदर्शित हुयी, जिसने पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराया। ‘KGF 1 और ‘KGF 2 अब जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है। ”KGF’ और ”KGF Chapter 2′ जापान में 14 जुलाई को रिलीज होंगी। होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर यश का एक घोषणा वीडियो शेयर किया है।
दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, तारीख बचाकर रखें, जापान, 14 जुलाई का दिन है! हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ”KGF Chapter 1′ और ”KGF Chapter 2′ की बहुप्रतीक्षित रिलीज पहली बार जापान में हो रही है। रॉकी भाई की लुभावनी यात्रा का अनुभव करें जब वह सत्ता में आता है और अपराध की दुनिया पर कब्ज़ा कर लेता है। अपने कैलेंडर चिह्नित करें और उस सिनेमाई चमत्कार को देखने के लिए तैयार हो जाएं जिसने दुनिया भर के दिलों पर कब्जा कर लिया है।