
ग्लवान घाटी में 2020 को शहीद हुए सैनिकों पर भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
नई दिल्ली (Shah Times): ग्लवान घाटी में 2020 को शहीद हुए सैनिकों पर भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
भाजपा के हमले के बाद किया कांग्रेस का किनारा
भाजपा के हमले के बाद कांग्रेस पार्टी ने खुद को सैम पित्रोदा के बयान अलग कर लिया है। इस मामले में कांग्रेस नेता और महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि, सैम पित्रोदा का बयान पार्टी के विचार नहीं हैं। मामले में जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- सैम पित्रोदा की तरफ से चीन पर व्यक्त किए गए विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं।
यह दी थी प्रतिक्रिया
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- चीन हमारी सबसे बड़ी विदेश नीति, बाहरी सुरक्षा और साथ ही आर्थिक चुनौती बना हुआ है। कांग्रेस ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं, जिसमें 19 जून, 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा चीन को सार्वजनिक रूप से क्लीन चिट देना भी शामिल है। चीन पर हमारा सबसे हालिया बयान 28 जनवरी, 2025 को था।
चीन को लेकर दिया यह बयान
कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा ने चीन को लेकर कहा, चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत का दृष्टिकोण हमेशा टकरावपूर्ण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देशों को एक-दूसरे से सहयोग करना चाहिए, न कि टकराव। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है और यह मानना बंद करना होगा कि चीन पहले दिन से ही दुश्मन है।
जयराम रमेश ने दिया यह बयान
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं। चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा, और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं, जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है।’