रविवार, 05 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के एम्स में भर्ती

None 2024-06-27 08:03:57
लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के एम्स में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (96) को बुधवार देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

New Delhi,(Shah Times) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (96) को बुधवार देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’

पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। एम्स अस्पताल के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (96) की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार रात उन्हें करीब साढ़े दस बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

एक सूत्र ने कहा,‘‘एल के आडवाणी की हालत स्थिर है। मूत्रविज्ञान, हृदयरोग विज्ञान और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ उनकी जांच कर रहे हैं।’’

आडवाणी की बीमारी के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर