शनिवार, 27 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नीम की पत्तियां हमारी सेहत के लिए कैसे होती है फायदेमंद, आइए जानते हैं?

None 2025-07-29 19:32:44
नीम की पत्तियां हमारी सेहत के लिए कैसे होती है फायदेमंद, आइए जानते हैं?
नीम की पत्तियां हमारी सेहत के लिए कैसे होती है फायदेमंद, आइए जानते हैं? लंबे समय से नीम हमारी सेहत के बहुत अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में नीम का एक अलग ही महत्व है। नीम की पत्तियों का इस्तेमालहम अपनी सेहत से लेकर स्किन केयर तक के लिए करते हैं। इसी के साथ-साथ नीम की छाल भी बेहद कारगर साबित होती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हम कई तरह से नीम के ऊपर निर्भर है। आपको बता दें कि यदि हम नीम के पत्तियों का सेवन खाली पेट करते हैं तो उसका असर हमारी सेहत पर अच्छा पड़ता है। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं तो चलिए जानते हैं आखिर खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। नीम की पत्तियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 कोमल-कोमल नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी इसका सेवन काफी अच्छी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। नीम की पत्तियों का सेवन करने से होने वाले फायदे? अगर आपको गैस, कांस्‍ट‍िपेशन और ब्‍लोट‍िंग की समस्या रहती है तो नीम की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खाली पेट नीम की पत्तियां खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। ब्लड शुगर कंट्रोल करना रोजाना नीम की पत्तियां चबाने से ब्‍लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद म‍िल सकती है। स्किन के लिए होता है फायदेमंद खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से अंदर से सफाई होती है जिससे सारे टॉक्‍सीन्‍स न‍िकल जाते हैं और स्‍क‍िन हेल्‍दी हो जाती है। जिन लोगों को पिंपल ज्‍यादा आते हैं, वो अगर अपने रूटीन में इसे शाम‍िल कर सकते हैं। वजन कम करने में सहायक नीम खाने से मेटाबॉल‍िज्‍म बेहतर होता है और एपेटाइट में भी सुधार हो सकता है। इसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लिवर के लिए फायदेमंद सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से ल‍िवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। नीम, लिवर को ड‍िटॉक्‍स करने में मददगार है। कैविटी से राहत मिलना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से कैविटी से राहत मिल सकती है। ये मुह को साफ रखने में भी मददगार हैं।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर