
बदलते मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, आइए जानते हैं।

बदलते मौसम में न केवल तापमान में उतार-चढ़ाव रहता है बल्कि इस मौसम में बहुत सी बीमारियों का भी आगमन हो जाता है। यह बदलता मौसम हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की परीक्षा लेता है। सर्दी-खांसी, वायरल बुखार, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं इसी दौरान तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम थोड़ी सतर्कता और सही दिनचर्या अपनाकर खुद को स्वस्थ रखें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बदलते मौसम में खुद का ख्याल कैसे रखें।
बदलते मौसम में अपनाएं यह तरीके।
इम्यूनिटी मजबूत रखें।
बदलते ही शरीर संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। आहार में हरी सब्जियां, मौसमी फल और प्रोटीन शामिल करें। विटामिन-सी युक्त फल जैसे संतरा, आंवला और नींबू का सेवन करें। सुबह गुनगुना पानी का सेवन करें।
संतुलित दिनचर्या अपनाएं
अनियमित दिनचर्या शरीर को कमजोर बना सकती है। रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। सुबह हल्का व्यायाम, योग या प्राणायाम करें। देर रात जागने और जंक फूड से बचें।
कपड़ों का सही चुनाव करें
मौसम में अचानक ठंड या गर्मी बढ़ सकती है। हल्के लेकिन शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। सुबह-शाम हल्की ठंड में स्वेटर या शॉल का उपयोग करें।
पानी और स्वच्छता पर ध्यान दें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोना न भूलें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
एलर्जी और संक्रमण से बचाव
धूल और प्रदूषण से बचें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें। लगातार बुखार, खांसी या कमजोरी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
बदलता मौसम हमें यह सिखाता है कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही स्वस्थ जीवन का आधार है। छोटी-छोटी सावधानियां और संतुलित जीवनशैली हमें बीमारियों से दूर रख सकती हैं। यदि हम समय रहते अपने खान-पान, दिनचर्या और स्वच्छता पर ध्यान दें, तो हर मौसम का आनंद स्वस्थ रहकर लिया जा सकता है।




