गुरुवार, 25 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाली पेट सेब का सेवन करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है,आइए जानते है?

None 2026-05-05 20:31:24
खाली पेट सेब का सेवन करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है,आइए जानते है?
खाली पेट सेब का सेवन करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है,आइए जानते है? अपने बचपन में कहावत तो अवश्य सुनी होगी कि रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। डॉक्टर को दूर भगाने का मतलब है बीमारियों से बचकर रहाना। अगर रोजाना सेब का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ये फल अमृत की तरह सेहत पर असर करता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। रोजाना एक सेब खाने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर हमारे शरीर को हर दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा और पोषण देते हैं। ज्यादातर लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने इसे सुबह खाली पेट खाया है? सेब एक ऐसा फल है जो स्वाद में जितना लाजवाब है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यहां जानें सुबह खाली पेट एक सेब खाने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन। रोज सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना? पाचन के लिए फायदेमंद सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट बेहतर रखने में बेहद मददगार साबित हो सकती है। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो आंतों को साफ रख सकते हैं और कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं।सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर पाचन तंत्र में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है। इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना सेब में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो ये फल फाइबर और विटामिन से पैक्ड है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है। डायबिटीज़ से बचाव प्रतिदिन सेब का सेवन करने से डायबिटीज से लेकर दिल की सेहत तक दुरुस्त रहती है। ये पाचन को दुरुस्त करता है और पेट को साफ करता है। माइग्रेन के दर्द से राहत रोज सुबह खाली पेट अगर एक सेब का सेवन किया जाए तो माइग्रेन का इलाज होता है। माइग्रेन के रोगी जिन्हें सिर दर्द परेशान करता है वो सुबह खाली पेट सेब का सेवन करें फायदा होगा। जिन लोगों को माइग्रेन परेशान करता है वो रात में एक सेब को काटकर चांदनी में रख दें और सुबह-सुबह उस सेब का सेवन करें तो उसके गुणों में इजाफा होगा। सेब का सेवन करने से माइग्रेन के दर्द का इलाज होता है।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर