शनिवार, 27 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हाई ब्लड प्रेशर होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए, आइए जानते हैं?

None 2026-05-02 19:13:18
हाई ब्लड प्रेशर होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए, आइए जानते हैं?
हाई ब्लड प्रेशर होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए, आइए जानते हैं? हमारे बदलतब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या आम बात हो गई है। वर्तमान समय में छोटे-छोटे बच्चों को भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है। इसका सीधा सा कारण है हमारा खानपान और हमारी बदलती आदतें। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह चीजें आपके घर में आसानी से मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीजें, जिनका सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं? हाई ब्लड प्रेशर एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। लंबे समय तक बीपी हाई रहने से हार्ट डिजीज खासकर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आप दवाओं से अलग भी कुछ खास तरीके अपना सकते हैं। खासकर डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है। जिसके चलते हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसी चीजों से हमें अवगत कराया है, जिनका सेवन करने से हम इस गंभीर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ब्लड प्रेशर हाई होने पर करें इन चीजों का सेवन? लहसून खाना डॉक्टर्स के अनुसार लहसुन एंटीऑक्सीडेंट और ब्लड थिनिंग गुणों से भरपूर होता है। इसमें एलिसिन नाम का एक तत्व होता है, जो खून को पतला करता है, नसों के ब्लॉकेज को रोकता है और कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी मदद करता है। इसे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह खाली पेट 1-2 कली लहसुन पानी के साथ ले सकते हैं। काली मिर्च का सेवन करना काली मिर्च में पिपरिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को कम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे अलग यह पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को कंट्रोल करता है। इसके लिए आप एक कप गुनगुने पानी में दो चुटकी काली मिर्च डालकर पी सकते हैं। इससे अचानक बढ़े हुए बीपी में भी राहत मिलती है। डाक्टर बताते हैं, अर्जुन की छाल हार्ट की मसल्स को मजबूत बनाती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। यह Q10 एंजाइम का अच्छा स्रोत है, जो बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कम होने लगता है। ऐसे में बीपी को कंट्रोल रखने के लिए आप इसका पाउडर रातभर पानी में भिगोकर सुबह पी सकते हैं या पाउडर को पानी में उबालकर भी सुबह-सुबह ले सकते हैं। आंवला खाना इन सब से अलग बीपी को कंट्रोल रखने के लिए डॉक्टर आंवला खाने की सलाह देते हैं। आंवला एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है जिससे बीपी कम होता है। इसके लिए आप सूखा आंवला खा सकते हैं या आंवले का जूस और पाउडर के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर