
मणिपुर। मैतई महिलाओं (Meitei womens) ने असम राइफल्स (Assam Rifles) के खिलाफ प्रदर्शन (Protest) किया। ये प्रदर्शन राजधानी के मीरा पेबिस इलाके में हुआ। महिलाएं इलाके से असम राइफल्स के जवानों को हटाने की मांग पर अड़ी थीं। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक ओर कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है तो दूसरी तरफ अब मणिपुर पुलिस और सिक्यॉरिटी फॉरेस्ट के दरम्यान भी टेंशन होने लगी है।
मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के जवानों पर ऑपरेशन में रुकावट डालने के इल्ज़ाम में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, मैतेई समुदाय से जुड़े तीन लोगों की हत्या होने के बाद बिष्णुपुर जिले के क्वाक्ता इलाके में हिंसा भड़क गई थी। मणिपुर पुलिस ने कुकी हमलावरों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इसी ऑपरेशन में असम राइफल्स पर रुकावट डालने का इल्ज़ाम है।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
इसी दरम्यान राजधानी इंफाल में मैतेई महिलाओं ने असम राइफल्स के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।ये प्रदर्शन राजधानी के मीरा पेबिस (Meira Paibis) इलाके में हुआ. महिलाएं इलाके से असम राइफल्स के जवानों को हटाने की मांग पर अड़ी थीं। इसके बाद बिष्णुपुर और कांगवाइ के बीच मोइरंग चेक पोस्ट (Moirang Check Post) को हटा लिया गया।
पुलिस ने असम राइफल्स (Assam Rifles) के जवानों पर ऑपरेशन में रूकावट डालने के इल्ज़ाम में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, मैतेई समुदाय (Meitei community) से जुड़े तीन लोगों की हत्या होने के बाद बिष्णुपुर जिले के क्वाक्ता इलाके में हिंसा भड़क गई थी। पुलिस ने कुकी हमलावरों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इसी ऑपरेशन में असम राइफल्स (Assam Rifles) पर रुकावट डालने का इल्ज़ाम है,मणिपुर पुलिस का कहना है कि जब वो ऑपरेशन चला रही थी, तभी असम राइफल्स (Assam Rifles) ने अपनी वैन खड़ी कर दी थी, जिससे ऑपरेशन में न सिर्फ रुकावट आई, बल्कि कुकी टेरोरिस्ट्स को भी भागने में मदद मिली। लिहाजा पुलिस ने असम राइफल्स (Assam Rifles) के जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।