
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का नया पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मुख्य भूमिका है। ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) ने सोशल मीडिया (social media) पर फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी नजर आ रहे हैं।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
पोस्टर शेयर करते हुए ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) ने कैप्शन में लिखा, एयर ड्रैगन ने आप सबसे 1 महीने में मिलने के लिए अपनी कमर कस ली है। ‘फाइटर थिएटर’ (Fighter theater) में 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ‘फाइटर’ (Fighter) के लिए अपना उत्साह दिखाते हुए लिखा, एक महीना बाकी है!







