उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 65 घंटे के बाद खत्म
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओ में बनी सहमति, बहाल होंगे सभी बर्खास्त कर्मी व मुकदमे सरकार लेगी वापस
लखनऊ, (Shah Times) । उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है, 65 घंटे चली हड़ताल से उत्तर प्रदेश की जनता परेशान बेहाल थी।
रविवार को ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में बात बनी। इसके बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया।
यौन उत्पीड़न' बयान मामले राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस
उत्तर प्रदेश सरकार ने जो 3000 लोगों को निकाला था, 22 लोगों पर एस्मा लगाया था, 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था...ये सब सरकार वापस लेगी।
रविवार सुबह 11 बजे दूसरे राउंड की वार्ता के लिए कर्मचारी नेता बैठक में पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री का इंतजार किया। मगर, ऊर्जा मंत्री नहीं आए। इसके बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेता लोग चले गए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने रविवार को बातचीत के लिए बुलाया था। इसलिए, हम लोग आए थे। लेकिन, मंत्री नहीं आए।
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात की बैठक में ही आंदोलन वापस लेने पर सहमति बन गई थी। इसमें यह तय हुआ कि जितने लोगों को निकाला गया है, उन सब को वापस कर लिया जाए। 29 लोगों पर जो FIR दर्ज है उसे हटाया जाए। 22 कर्मचारी नेताओं पर जो एस्मा लगा है उसको वापस लिया जाए। ये होने पर कर्मचारी अपनी हड़ताल वापस ले लेंगे। बताया जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री इस पर सहमत थे, लेकिन वह लिखित में नहीं देने की बात कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का कहना था कि आप हड़ताल वापस लीजिए और हम मीडिया में बयान दे देंगे कि अब तक हुई सारी कार्रवाई वापस ले ली गई है। इस पर कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल वापस लेने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वह लिखित समझौते के बिना हड़ताल वापस नहीं लेंगे। पिछली बार जब लिखित के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो मौखिक का कोई आधार नहीं होता।
Leave a Reply