
अमेरिका में रूस के राजदूत ने यह जानकारी दी की एपेक समिट के लिए रूस को अमेरिका का निमंत्रण नहीं मिला
मास्को । रूस (Russia) को अभी तक सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका की ओर से आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
अमेरिका में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव (Anatoly Antonov) ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने नवंबर में आयोजित होने वाले एपेक शिखर सम्मेलन (APEC summit) के मुद्दे पर कहा, “हमें अभी तक अमेरिका से आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है।” उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका से सभी प्रतिनिधिमंडलों के लिए एपेक शिखर सम्मेलन (APEC summit) में समान पहुंच सुनिश्चित करने और उचित समय पर वीजा जारी करने का आग्रह करता है।
एंटोनोव ने कहा, “हम व्हाइट हाउस (White House) से सभी प्रतिनिधिमंडलों के लिए मंच तक समान पहुंच और समय पर वीजा जारी करने को सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं। साथ ही इस मंच के काम का राजनीतिकरण करना बंद करें।”
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें






