बुधवार, 01 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 76983.31 ▲ 0.66%
BITCOIN $58676 ▼ -1.17%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नूह दंगों के आरोपी’ मामन खान को हरियाणा में मिली सबसे बड़ी जीत, 98441 मतों से मारी बाजी

None 2024-10-08 17:44:59
नूह दंगों के आरोपी’ मामन खान को हरियाणा में मिली सबसे बड़ी जीत, 98441 मतों से मारी बाजी
नसीम दूसरे नंबर पर रहे हैं। उन्हें कुल 32056 वोट मिले हैं। वहीं मम्मन खान को कुल 130497 वोट मिले हैं। बता दें कि फिरोजपुर झिरका सीट पर आज तक बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

नई दिल्ली (Shah Times): आज हरियाणा चुनाव के परिणाम घोषित हुए हैं। ऐसे में एक ऐसी सीट भी है जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मत लेकर धमाकेदार जीत हासिल की है। वो सीट है नूंह मेबात की सीट जहां एक साल पहले दंगे हुए थे और दंगों का आरोप कांग्रेस नेता मामन खान पर लगे थे।

98441 वोटों से की जीत हासिल

नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मम्मन खान ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार और दो बार के पूर्व विधायक नसीम अहमद से था, लेकिन मम्मन ने नसीम को 98441 वोटों के बहुत बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया है।

दूसरे नंबर पर रहे नसीम

नसीम दूसरे नंबर पर रहे हैं। उन्हें कुल 32056 वोट मिले हैं। वहीं मम्मन खान को कुल 130497 वोट मिले हैं। बता दें कि फिरोजपुर झिरका सीट पर आज तक बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

दंगों का लगा था आरोप

फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से जीतने वाले मम्मन खान 2023 में इसी विधानसभा क्षेत्र में हुए दंगे के आरोपी भी हैं। उन पर दंगों की साजिश रचने का आरोप लगा था।

फिरोजपुर झिरका विधानसभा चुनाव परिणाम 2014

2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहली बार अपने दम पर राज्य की सत्ता में काबिज हुई थी। उस चुनाव में बीजेपी के खाते में 90 विधानसभा में से 47 सीटें आईं थी। उस विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय लोकदल ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। वर्तमान बीजेपी उम्मीदवार नसीम अहमद 2014 के चुनाव में INLD के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

फिरोजपुर झिरका विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा खाते में 40 सीटें आईं थीं। अपने दम पर बहुमत न होने के बावजूद बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन करके पांच साल की सत्ता चलाई। 2019 के चुनाव में फिरोजपुर झिरका सीट पर कांग्रेस के मम्मन खान विजयी हुए थे। उस चुनाव में मम्मन खान को 84,546 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के नसीम अहमद को 47,542 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर जेजेपी के अमन अहमद थे।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर