
तेल अवीव । हमास (Hamas) ने इजरायल (Israel) पर जोरदार हमला किया है, 5000 रॉकेट दागे है।
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (Israeli Defense Forces) ने हमास ग्रुप के इजरायल (Israel) पर रॉकेट अटैक की तसदीक की है। रॉकेट अटैक (Rocket attack) में एक की मौत कम से कम तीन लोग जख्मी हो गए। हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
इजराइली आर्मी (israeli army) ने कहा कि बड़ी तादाद में फलस्तीनी उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसपैठ की है और सरहदी इलाकों में रहने वाले बाशिंदों को अपने घरों में रहने का हुक्म दिया गया है।
फलस्तीनी ग्रुप हमास ने आज तड़के गाजा पट्टी से इजराइल में दर्जनों रॉकेट दागे थे, जिसके कुछ घंटों बाद घुसपैठ होने की जानकारी दी गई है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
फलस्तीनी ग्रुप हमास ने बताया कि उसकी मिलिट्री यूनिट के चीफ मोहम्मद दीफ ने जुम्मे शाम तक एक अहम ऐलान कर मंसूबे को अंजाम दिया।
हमास मिलिट्री यूनिट के चीफ मोहम्मद डीग ने एक रिकॉर्डेड पैगाम जारी किया और इसे ऑपरेशन अल अक्सा स्टॉर्म नाम दिया गया। इसमें कहा गया कि 5000 रॉकेटों के साथ दुश्मन के ठिकानों हवाई अड्डों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इजरायल पीएम नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि पीएम और डिफेंस मिस्टर तेल अवीव में आर्म्ड फोर्सेज के हेड ऑफिस में सिक्योरिटी का इवेल्यूएशन कर रहे हैं। हमले के बाद इजरायल की ओर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।
इजरायल के डिफेंस मिनिस्ट्री (Israeli Defense Ministry) ने एक ट्वीट में कहा, ‘एक घंटे पहले हमास के आतंकी संगठन ने हमला किया। उन्होंने रॉकेट दागे और इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की। इजरायली डिफेंस फोर्स नागरिकों की हिफाजत करेगी और हमास के आतंकी संगठन को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।’ सेना ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में आतंकियों को निशाना बना रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट अटैक की वजह से इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजे।
भारतीय वक्त के मुताबिक आज सुबह 9 बजे हमला शुरू हुआ। मुकामी वक्त के मुताबिक 6.30 बज रहे थे और ज्यादातर इजरायली इस दौरान सो रहे थे।






