
हरियाणा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोनीपत और गोहाना में ताबड़तोड़ रैलियां की। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
सोनापत (Shah Times): हरियाणा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोनीपत और गोहाना में ताबड़तोड़ रैलियां की। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है।
पक्की गारंटी का किया वादा
हरियाणा भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी होता है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। हरियाणा में भी हर वायदे तेजी से जमीन पर उतरकर रहेंगे। आपके घर तक पहुंचेंगे, इसलिए पांच अक्टूबर को हमारे इन सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाना है।
बेटियों के हक कांग्रेस ने छीने- मोदी
कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया लेकिन उसे कभी देश की बेटियों की चिंता नहीं हुई। जब मैं आया तब मैंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया, जिससे हरियाणा को फायदा हुआ। पहले 1000 बेटों पर 866 बेटियां थी, लेकिन अब 1000 पर 914 बेटियां हैं। हरियाणा भाजपा नारी शक्ति को और सशक्त करने के लिए और अच्छा काम कर रही है।
बाबा साहब अंबेडकर का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर मानते थे कि दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। वे देखते थे कि गरीबों, दलितों, वंचितों के पास पर्याप्त जमीन नहीं होती. बहुत से गरीब साथी भूमिहीन होते थे और मजदूरी करके अपनी जिंदगी काटते थे। इसलिए बाबा साहेब कहते थे कि जब फैक्ट्रियां लगती हैं, तब गरीबों, दलितों, वंचितों को अवसर मिलता है।





