गुरुवार, 25 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास

None 2025-05-10 14:56:38
मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास

मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया, जिसमें पुलिस बल ने दंगा रोधी उपकरणों के साथ ड्रिल की।

मुजफ्फरनगर (शाह टाइम्स) जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में पुलिस बल ने दंगा निरोधक उपकरणों के साथ ड्रिल की और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया।

https://shahtimesnews.com/seminar-with-ex-servicemen-of-district-administration-and-police-department-in-muzaffarnagar/

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस कर्मियों को किया संबोधित

अभ्यास के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति, जैसे भीड़ का अचानक इकट्ठा होना या अवैध जमावड़ा, को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सतर्क और तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी सी घटना भी कभी-कभी बड़े तनाव का कारण बन सकती है, ऐसे में पुलिस बल को दंगा निरोधी उपकरणों से सुसज्जित रहकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रयुक्त उपकरणों की दी जानकारी

ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस बल को दंगा नियंत्रण में प्रयुक्त उपकरणों की जानकारी दी गई और उनका डेमो भी प्रस्तुत किया गया। पुलिस कर्मियों को बताया गया कि वे आपातकालीन स्थिति में आग पर कैसे नियंत्रण रखें और स्वयं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें।

संयुक्त रूप से किया अभ्यास

इस अभ्यास में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, उनके हमराही और अन्य पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए और उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास किया। यह अभ्यास न केवल पुलिस बल की तैयारियों को परखने का माध्यम था, बल्कि भविष्य में किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा शांति भंग करने की कोशिश को विफल करने के लिए एक सशक्त संदेश भी था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की सतर्कता और समुचित प्रशिक्षण से ही जिले में कानून व्यवस्था प्रभावी रूप से बनाए रखी जा सकती है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर