
नई दिल्ली,नीलम सैनी (Shah Times) । AAP सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास पर बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देर रात FIR दर्ज की। इसमें दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार पर सीएम आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है। आपको बता दे की दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम स्वाति के घर गई और उनसे करीब चार घंटे तक बात-चीत की। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिभव कुमार को नोटिस भेजकर शुक्रवार को तलब किया है।
जिसके बाद आप नेता संजय सिंह ने कबूल किया कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई। आपको बता दे कि पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत विभव कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। मीडिया ने स्वाति मालीवाल केस को लेकर केजरीवाल से सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सोशल मीडिया x पर पोस्ट कर स्वाति मालीवाल ने कहा “मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं।
जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें”!




