प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 40% टिकट देखकर की थी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की पहल

~तौसीफ कुरैशी

लखनऊ। महिलाओं के हक में फैसले लेने के लिए महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का किया था ऐलान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के उत्तर प्रदेश (UP) में 40% महिलाओं को टिकट देने के कदम ने राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया था।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का मानना था कि राजनीति में महिलाओं के हक में फैसले लेने के लिए महिलाओं का सत्ता के गलियारों में होना बहुत जरूरी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) में महिला आरक्षण बिल (women reservation bill) पास करने का फैसला लेने के बाद एक बार फिर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी चर्चा में है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

जानकारों का कहना है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राजनीति में महिलाओं के भागीदारी के महत्व को अच्छी तरह समझती हैं। उनका लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान भी महिलाओं के हकों की आवाज बन देशभर में गूंजा था। उसकी टैगलाइन ही थी, “घर भी चलाया है मैंने, मैं देश भी चला सकती हूं”।

#ShahTimes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here